CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में वोट डालने गई महिला की हार्ट अटैक से मौत, पोलिंग बूथ के बाहर भिड़े कार्यकर्ता
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच बलौदाबाजार में वोट डालने गई महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पेंड्रा में पोलिंग बूथ पर ही एक महिला बेहोश हो गई। वहीं, सारंगढ़ में पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर जारी मतदान के बीच कसडोल विधानसभा क्षेत्र से एक बुरी खबर आ रही है। यहां मतदान क्रमांक 76 मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतिका का नाम सहोदरा है, जिसकी 58 वर्ष उम्र है। रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।

