Gariaband News : मतदाता कार्ड के साथ एक लाख महिला मतदाताओं ने ली सेल्फी, बनाया गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड
Gariaband News
Gariaband News : दरअसल, मतदाताओं को आधिकाधिक मतदान हेतु रिझाने गरियाबंद जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी जिलाधीश दीपक अग्रवाल वोटर आईडी यानी मतदाता कार्ड के साथ सेल्फी लेने महिला मतदाताओं से अपील की इस हेतु सेल्फी विद एपिक अभियान चलाया गया।
Gariaband News रायपुर। गरियाबंद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने एक अहम पहल की। जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया। नतीजन जागरूकता तो फैली पर साथ ही गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
गरियाबंद कलेक्टर अग्रवाल के नेतृत्व में सेल्फी विद एपिक अभियान चलाया गया
दरअसल, कलेक्टर अग्रवाल के नेतृत्व में आज सेल्फी विद एपिक अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले की महिलाओं ने एपिक कार्ड के साथ सेल्फी लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर भेजी। नवरात्र के पहले दिन सेल्फी विद एपिक अभियान में जिले की नारी शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।नतीजा यह हुआ कि करीब 1 लाख महिलाओं ने एपिक कार्ड के साथ सेल्फी लेकर भेजीं। इस अनूठे मतदाता जागरूकता अभियान से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का विश्व रिकार्ड संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड को छत्तीसगढ़ प्रमुख श्रीमती सोनल राजेश शर्मा को आमंत्रित किया। बताया जा रहा है कि 9 घंटे की समयावधि में एक लाख महिला मतदाताओं ने अपने मतदाता कार्ड के साथ अपने मोबाइल पर सेल्फी लेकर उसे जिला निर्वाचन दफ्तर की वेबसाइट पर प्रेषित किया। जिले में इस समय महिला मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 35 हजार है। जिसमें से एक लाख ने कार्यक्रम में सहभागिता की। यानी 42 फीसदी महिलाएं जुड़ी। जिसे यहां बड़ी बात करार दिया गया। ठीक इसी तरह का प्रचार अभियान विधानसभा चुनाव 2023 में चलाया गया था। तब महिला संग पुरुष मतदाताओं ने भी सेल्फी भेजी थी, परंतु संख्या वर्तमान (1लाख) से कम थी। बहरहाल गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से राज्य प्रमुख श्रीमतीसोनल राजेश शर्मा ने जिलाधीश यानी निर्वाचन अधिकारी को रिकॉर्ड संदर्भित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसकी जिलेभर में चर्चा है।
जिले की महिलाओं और जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी
इस प्रकार मतदाता जागरूकता के तहत जिले की महिलाओं ने निर्धारित समय में लगभग एक लाख सेल्फी लेकर गरियाबंद जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि जिले की नारी शक्तियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक लाख सेल्फी लीं। अधिक सेल्फी भेजें। उन्होंने कीर्तिमान स्थापित करने के लिए जिले की महिलाओं और जिला प्रशासन की टीम को बधाई भी दी।

