CBSE Action Against Schools: 20 स्कूलों की CBSE ने रद्द की मान्यता, छत्तीसगढ़ के भी 2 स्कूल शामिल
CBSE Action Against Schools:
CBSE Action Against Schools: सीबीएसई के केंद्रीय सचिव हिमांशु गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिन स्कूलों की मान्यता रदद् कर दी गई है उन्होंने डमी एवं अयोग्य विद्यार्थियों की दाखिला दिया था।
CBSE Action Against Schools: न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल एवं सड्डू स्थित विकॉन स्कूल की मान्यता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने खत्म कर दी है। देश के 10 राज्यों के 20 स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई है
सीबीएसई ने छत्तीसगढ़ के 2 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी
सीबीएसई के केंद्रीय सचिव हिमांशु गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिन स्कूलों की मान्यता रदद् कर दी गई है उन्होंने डमी एवं अयोग्य विद्यार्थियों की दाखिला दिया था। बोर्ड ने छत्तीसगढ़ समेत10 राज्यों के 20 स्कूलों की मान्यता रदद् की है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 2, दिल्ली के 5, उत्तर प्रदेश के 3, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र के 2-2 , जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश एवं असम के 1-1 स्कूल शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के 2 स्कूल रायपुर स्थित न्यू राजेंद्र नगर, एवं सड्डू से है, जिनके नाम क्रमशः द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल व विकॉन स्कूल है। इसके अतिरिक्त दिल्ली, पंजाब, असम के 1-1 स्कूल को डाउनग्रेड किया है। निम्नलिखित स्कूलों को डिसएफिलिएट और डाउनग्रेड करने का निर्णय लिया गया है।

