Sat. Mar 7th, 2026

Atmanand School : आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य पूरक आए छात्रों से रिश्वत लेकर किया पास

Atmanand School :

Atmanand School : अभनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पूरक कक्षा लेने आए कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों से पैसे लेने का मामला सामने आया है।

Atmanand School रायपुर। अभनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पूरक आए कक्षा 9 वीं,11वीं के बच्चों से पैसे लेकर पास करने का मामला सामने आया है। पालकों की शिकायतों के बाद मामले की जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद प्राचार्य को निलंबित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

उक्त विद्यालय के प्राचार्य श्री लाल अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। पूरक पाने वाले विद्यार्थियों को पैसे नही देने पर फेल करने की लगातार धमकी से परेशान पालकों ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 15 अप्रैल को विभिन्न कक्षाओं समेत कक्षा 9वीं, 11वीं कक्षा की भी वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया 9 – 11वीं में कुछ कुछ बच्चे पूरक में आ गए। उनकी पूरक परीक्षा 22 से 24 अप्रैल तक चली। इस बीच शिकायत है कि पूरक प्राप्त बच्चों को पास करने पालकों से 15 से 20 हजार रुपए प्राचार्य द्वारा वसूल किए गए। कुछ पालकों ने यह पैसा फोन पे माध्यम से दिए। त्रस्त पालकों में से किसी ने इसे सार्वजनिक कर दिया इसी बेस पर मामला सामने आया है।

पालकों को प्राचार्य द्वारा धमकी तक दी गई कि पैसे नहीं देने पर वे बच्चों को फेल भी कर देंगे। और पैसे लेकर दूसरे बच्चों को एडमिशन दे देंगे। तब जाकर पालकों का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। जिन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी पालकों, स्कूल स्टाफ से चर्चा कर रही है। जांच में शिकायत सही पाई गई। बच्चों के भविष्य को देखते हुए कुछ पालकों ने गुपचुप तरीके पैसा दे दिया। कमेटी ने पालकों स्टाफ के बयान लिए।

जांच में पूरक से पास करने संबंधी शिकायत की पुष्टि हुई। प्राचार्य का व्यवहार भी खराब बताया जाता है। बताया जा रहा है अब शिकायत की पुष्टि होने पर उन्हें निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व वर्षों में भी प्राचार्य और एक कर्मी के खिलाफ ओपन स्कूल परीक्षा के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत की। बताया जा रहा है कि वर्तमान प्राचार्य लाल को पूर्व में समझाइश दी जा चुकी थी। तब बीईओ से पालकों ने शिकायत की थी पर कार्रवाई नहीं हुई थी।

(लेखक डा. विजय)

About The Author