Sun. Feb 15th, 2026

Narayanpur Road Accident : छुट्टी पर जा रहे BSF जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 17 हुए बुरी तरह घायल

Narayapur Road Accident : अंतागढ़ मार्ग स्थापित कैम्प में तैनात जवान छुट्टी पर मेटाडोर वाहन में सवार हो जा रहे थे। अंतागढ मार्ग कुम्हारी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Narayapur Road Accident : अंतागढ़ मार्ग स्थापित कैम्प में तैनात जवान छुट्टी पर मेटाडोर वाहन में सवार हो जा रहे थे। अंतागढ मार्ग कुम्हारी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें करीब 17 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को एबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 5 जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। जवानों की हालत स्थिर बताई गई है। जानकारी के अनुसार जिले का सीमावर्ती इलाका घोर नक्सल प्रभावित है।

यहां रावघाट-दल्ली राजहरा रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नक्सल प्रभावित इलाका होने के चलते रेल लाइन निर्माण के लिए नारायणपुर-अंतागढ़ मार्ग पर विभिन्न जगहों पर बीएसएफ कैम्प की स्थापना की गई है। नारायणपुर-अंतागढ़ मार्ग पर विभिन्न जगहों पर स्थापित कैम्प के बीएसएफ जवान छुट्टी पर जा रहे थे। इससे विभिन्न कैम्प के जवान वाहन में सवार होकर अंतागढ़ की ओर जा रहे थे। वाहन रावघाट-ताडोकी के बीच कुम्हारी गांव के पास पलट गया। इस दुर्घटना में करीब 17 जवानों को चोटें आईं।

About The Author