Sun. Apr 12th, 2026

ताजा खबर : 3 जुलाई से होगी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत

ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता फेल हो गई है है. दोनों देशों के बीच समझौतों पर सहमति नहीं बनी. पीएम मोदी आज बंगाल में जनसभा करेंगे. सुबह 11 बजे वो कावाखाली मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी आज दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन का शुभारंभ करेंगे.

 

3 जुलाई से होगी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत

3 जुलाई से बाबा अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत होगी जो 57 दिनों तक चलेगी. यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा.

मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

बीजेपी ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हीप जारी किया

बीजेपी ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को 16,17,18 अप्रैल को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाईन का व्हीप जारी किया. सांसदों को कहा गया कि सख्ती से इस व्हीप का पालन किया जाए.

हम चाहते हैं सीजफायर बना रहे- पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीजफायर बना रहे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की कोशिश करता रहेगा.

पाकिस्तान से अमेरिका के लिए रवाना हुए जेडी वेंस

पाकिस्तान में शांति वार्ता खत्म होने का बाद राष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं.

इस्लामाबाद में अमेरिका ईरान के बीच वार्ता फेल

इस्लामाबाद में अमेरिका ईरान के बीच वार्ता फेल हो गई है. यूएस के उपराष्ट्रपति जेडू वेंस ने कहा है कि ईरान अमेरिका की शर्तें नहीं मान रहा है ऐसे में हम वापस लौट रहे हैं.

पीएम मोदी आज बंगाल में जनसभा करेंगे

पीएम मोदी आज बंगाल में जनसभा करेंगे. सुबह 11 बजे वो कावाखाली मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बंगाल में तीन जनसभाएं

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बंगाल में 3 जनसभाएं (सोनमुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण) करेंगे.

ईरान से समझौता हो या ना हो हमें फर्क नहीं पड़ता: ट्रंप

इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, वे कई घंटों से बैठक कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. चाहे कुछ भी हो, जीत हमारी है. हो सकता है वे समझौता कर लें, हो सकता है न करें. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अमेरिका के दृष्टिकोण से, जीत हमारी है. जहाज हमारे देश की ओर रवाना हो रहे हैं. हम विशाल टैंकरों में तेल और गैस भर रहे हैं.

गाजियाबाद में कविनगर इलाके की एक केमिकल कंपनी में लगी आग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कविनगर इलाके में एक केमिकल कंपनी में आग लग गई. दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

अमेरिका-ईरान के बीच आज भी जारी रहेगी शांति वार्ता

ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता का पहला दौर करीब 4 घंटे चला. डिनर से पहले दोनों पक्षों के बीच दास्तावेजों की अदला-बदली हुई. होर्मुज पर पेंच अभी भी फंसा हुआ है. ईरान का कहना है कि होर्मुज पार करने के लिए उससे परमिशन लेनी होगी. ये वार्ता आज भी जारी रहेगी.

  • ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता जारी है. पीएम मोदी आज बंगाल में जनसभा करेंगे. सुबह 11 बजे वो कावाखाली मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बंगाल में 3 जनसभाएं (सोनमुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण) करेंगे. विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज से पेरिस और बर्लिन की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवासिय दौरे पर लखनऊ में हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. राहुल गांधी आज दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन का शुभारंभ करेंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज बंगाल में पार्टी उम्मीदवारों के लिए रैलियां करेंगी. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

About The Author