MP राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
Rajya Sabha Election Result: सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे निर्विरोध तय हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के खारिज कर दिए जाने के बाद, राज्य की तीसरी राज्यसभा सीट पर मुकाबला भी समाप्त हो गया है। इसके बाद बीजेपी के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। तीनों उम्मीदवारों को विधानसभा से जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है। इसके बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्वाचित
नामांकन प्रक्रिया के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस उम्मीदवार पर हलफनामे में आपराधिक मामले/कोर्ट नोटिस की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। आपत्तियों की जांच और सुनवाई के बाद उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही, बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट का निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के तीनों उम्मीदवार जीत का सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है। इसके बाद उनके समर्थकों जश्न का माहौल है।
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस चंदूरकर की पीठ ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। हालांकि मीनाक्षी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि अदालत चुनाव होने दे और रिजल्ट घोषित करने पर अपने आदेश का कैप लगा दे। लेकिन अदालत ने दलील दरकिनार कर दी।
सुप्रीम कोर्ट में है सुनवाई
नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस और मीनाक्षी नटराजन चुनाव आयोग गई थीं। लेकिन वहां से कोई फैसला नहीं आया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई शुक्रवार को है। कांग्रेस ने मांग की थी कि रिजल्ट जारी करने पर रोक लगे। लेकिन सुनवाई से पहले ही विधानसभा की ओर से राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। (एजेंसी)

