Tue. Mar 31st, 2026

Bjp Leader Murder : छत्तीसगढ़ में Bjp नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bjp Leader Murder कांकेर जिले के पखांजूर में रविवार रात आठ बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई।

Bjp Leader Murder कांकेर जिले के पखांजूर में रविवार रात आठ बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। नक्सली घटना या आपसी रंजिश यह अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Bjp Leader Murder पुलिस के अनुसार एसडीओपी कार्यालय के पास स्वयं के व्यवसायिक काम्प्लेक्स से घर की ओर जाते समय उन्हें गोली मारी गई। डाक्टर पीयूष टोप्पो ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात लोगों ने गोलीमार कर उनकी हत्या की है। उन पर आठ वर्ष पहले भी आपसी रंजिश में हमला हुआ था। उन्हें हमलावरों ने गोली मारी थी, लेकिन गोली उनके हाथ को छूकर निकल गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक अस्पताल में भारी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। पखांजूर नगर पंचायत में अभी कांग्रेस का कब्जा है। यहां कांग्रेस के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है।

 

 

 

About The Author