Tue. Mar 17th, 2026

बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट

Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अभी कुल 47 उम्मीदवारों के नाम हैं।

देश के 4 राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास को मिली टिकट

बीजेपी की पहली लिस्ट में केरल की मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

 

47 बीजेपी उम्मीदवारों की देखिए लिस्ट

विधानसभा संख्या विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
1 मंजेश्वर के सुरेंद्रम
3 उदमा मनुलाल मेलोथ
4 कन्हंगाड बलराज ए
6 पय्यननुर एपी गंगादारन
10
अझिकोड
के.के. विनोद कुमार
11
कन्नूर
सी. रघुनाथ
17
मननथवाडी (अ.जा.)
पी. श्याम राज
18
सुल्तानबथेरी (अ.जा.)
कविता ए.एस.
20
वडाकारा
एडवोकेट के. दिलीप
21
कुत्तियाडी
रामदास मनालेरी
22
नादापुरम
सी.पी. विपिन चंद्रन
23
कोयिलंडी
सी.आर. प्रफुल कृष्णन
24
पेरंब्रा
एम. मोहन मास्टर
25
बालुस्सेरी (अ.जा.)
सी.पी. सतीशान
26
एलाथुर
टी. देवदास
27
कोझिकोड उत्तर
नव्या हरिदास
28
कोझिकोड दक्षिण
टी. रणिश
29
बेयपोर
एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू
30
कुन्नमंगलम
वी.के. सजीवन
51
शोरनूर (अ.जा.)
शंकु टी. दास
52
ओट्टाप्पलम
मेजर रवि
55
मलम्पुझा
सी. कृष्णकुमार
56
पलक्कड़ (अ.जा.)
शोभा सुरेंद्रन
61
चेलक्करा (अ.जा.)
के. बालकृष्णन
64
मनलूर
के.के. अनीश कुमार
67
त्रिशूर
पद्मजा वेणुगोपाल
70
इरिंजालाकुड़ा
संतोष चेराकुलम
88
देवीकुलम (अ.जा.)
एस राजेंद्रन
93
पाला
शोने जॉर्ज
95
वैकोम (अ.जा.)
के. अजित
100
कांजिराप्पल्ली
एडवोकेट जॉर्ज कुरियन
101
पूंजार उत्तर
पी.सी. जॉर्ज
105
अम्बलप्पुझा
अरुण अनिरुद्धन
107
हरिप्पाड
संदीप वाचस्पति
110
चेंगन्नूर
एम.वी. गोपकुमार
111
तिरुवल्ला
अनूप एंटोनी जोसेफ
116
करुनागप्पल्ली
वी.एस. जिथिन देव
118
कुन्नाथुर (अ.जा.)
राजी प्रसाद
119
कोट्टारक्कारा
आर. रेश्मी
126
चत्थन्नूर
बी.बी. गोपकुमार
128
अट्टिंगल (अ.जा.)
पी. सुधीर
130
नेदुमंगाड
युवराज गोकुल
132
कझाकूट्टम
वी. मुरलीधरन
133
वट्टियोर्कावु
आर. श्रीलेखा
135
नेमोम
राजीव चंद्रशेखर
137
परास्साला
एडवोकेट गिरिश नेय्यर
138
कट्टक्कड़ा
पीके कृष्णदास

9 अप्रैल को है वोटिंग

बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होना है। वोटिंग 9 अप्रैल 2026 को होनी है। 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।

 

About The Author