CG Lok Sabha Election Result : छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर BJP की जारी है बढ़त, कांग्रेस प्रत्याशी केवल कोरबा सीट से आगे
Chhattisgarh Election 2024 Result : राजनांदगांव सीट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल चल रहे पीछे।
CG Lok Sabha Election Result : छत्तीसगढ़ में अब तक हुई मतगणना के बाद प्रदेश की कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि एक सीट कोरबा पर कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पांडेय पर लगातार बढ़त बनाए हुए है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह से कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा और डा. शिवकुमार डहरिया भाजपा प्रत्याशियों से लगातार पीछे चल रहे हैं। यहां पढ़िए मतगणना से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स…
राजनांदगांव लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी संतोष पांडे 32245 वोट से आगे
बस्तर लोकसभा सीट से –
बीजेपी महेश कश्यप 31126 वोट से आगे
रायपुर लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी बृजमोहन अग्रवाल 237377 वोट से आगे
दुर्ग लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी विजय बघेल 229684 वॉट से आगे
बिलासपुर लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी तोखन साहू 46489 वोट से आगे
कोरबा लोकसभा सीट से –
कांग्रेस प्रत्यशी ज्योत्सना चरणदास महंत 8800 वोट से आगे
जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी कमलेश जांगड़े 43742 वोट से आगे
महासमुंद लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी रूप कुमारी चौधारी 56470 वोट से आगे
कांकेर लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी भोजराज नाग 19099 वोट से आगे
रायगढ़ लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी राधेश्यम राठिया 163342 वोट से आगे
सरगुजा लोकसभा सीट से –
बीजेपी प्रत्यशी चिंतामणि महाराज 88817 वोट से आगे

