Mon. Mar 30th, 2026

Bihar News: बिहार विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा शुरू, 33 जिलों को करेगी कवर

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज 20 फरवरी को जनविश्वास यात्रा पर निकलेंगे। ये यात्रा 1 मार्च तक चलेगी और यात्रा से पहले उन्होंने भगवान शिव और साईं बाबा की पूजा की।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में सभी सियासी दलों की तैयारियां तेज हो गयी है। जिसके लिए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर निकले। इस यात्रा पर निकलने से उन्होंने अपने घर राबड़ी आवास में पूजा अर्चना की उसके गाय को गुड़ खिलाया। इस पूजा में पूर्व सीएम लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी शामिल हुए।
बता दें कि तेजस्वी यादव राज्य के मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। 20 फरवरी से शुरू होने वाली यात्रा 1 मार्च तक चलेगी और राज्य के 33 जिलों को कवर करेगी।जनविश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए राजद की जिला यूनिट्स तैयारियां कर रही है।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश जनमत को पैर की जूती समझते हैं। नीतीश जी को जो विभाग मे नौकरियां रह गई है वो देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी के पास कोई विजन नहीं है। हमने पवित्र मन से काम किया है।

BJP ने भी कसा तेजस्वी यादव पर तंज
तेजस्वी यादव की इस यात्रा पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनके सेहत के लिए अच्छा होगा, लेकिन ज़ीरो पर ही आउट होंगे, निशान कुछ भी हो जीतेंगे मोदी ही। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक है हम 400 सीट एनडीए के साथी के साथ जीतेंगे। बिहार की 40 सीट जीतेंगे। राजद ज़ीरो थी ज़ीरो पर आउट होगी। पिछली बार कांग्रेस को एक सीट मिली थी। कांग्रेस को वो भी हासिल नहीं होगा। हर सीट पर लड़ेंगे मोदी, जीतेंगे मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी, निशान कुछ भी जीतेंगे मोदी ही।

About The Author