Sun. Mar 29th, 2026

Bihar Election Result 2025: मैथिली जीते, मनीष कश्यप और खेसारी को मिली हार, जानें VIP सीटों के नतीजे

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में VIP सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। आइए जानते हैं ​कि बिहार में VIP सीटों का क्या हाल रहा ?

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है जिसमें बीजेपी और जेडीयू दो प्रमुख दल हैं। एनडीए को 202 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर है। बिहार के इस सियासी महासमर में कई VIP सीटें रहीं जिनके नतीजे सामने आ चुके हैं। इन सीटों में कई युवा, बाहुबली, पिता-पुत्र और महिलाएं मैदान में थीं। अब हम आपको बताते हैं कि बिहार की वे कौन सी सीटें थीं जिन पर दिन भर लोगों को निगाह रही और अंत में उनका क्या परिणाम रहा।

ये रहा VIP सीटों का हाल 

उम्मीदवार का नामपार्टीविधानसभा सीटपरिणाम वोट अंतर 
तेजस्वी यादवराजदराघोपुरजीते 14532
संजय कुमार सिंहलोजपा (रामविलास)महुआजीते44997
सम्राट चौधरीभाजपातारापुरजीते45843
विजय कुमार सिन्हाभाजपालखीसरायजीते24940
राम कृपाल यादवभाजपादानापुरजीते29133
अनंत सिंह जदयूमोकामाजीते28206
संजय सारावगीभाजपादरभंगाजीते 24593
संजय कुमारभाजपाकुम्हरारजीते47524
अभिषेक रंजनकांग्रेसचनपटियाजीते602
संजीव चौरसियाभाजपादीघाजीते59079
मैथिली ठाकुरभाजपाअलीनगरजीतीं11730
संजय सिंहभाजपालालगंजजीते32167
ओसामाराजदरघुनाथपुरजीते 9248
मंगल पांडेयभाजपासीवानजीते9370
भाई बीरेंद्रराजदमनेरजीते20034
​बशिष्ठ सिंह जदयूकरगहरजीते 35676
छोटी कुमारीभाजपाछपराजीतीं7600
श्रेयसी सिंहभाजपाजमुईजीतीं54498
नचिकेताजदयूजमालपुरजीते36228

कौन-कौन VIP उम्मीदवार हारे 

उम्मीदवार का नामपार्टी विधानसभा सीट  प्राप्त वोट 
सतीश कुमारभाजपाराघोपुर104065
तेज प्रतापजनशक्ति जनता दलमहुआ35703
अरुण कुमारराजदतारापुर76637
अमरेश कुमारकांग्रेसलखीसराय97468
रीत लाल रॉयराजददानापुर90744
वीणा देवीराजदमोकामा63210
उमेश साहनीविकासशील इंसान पार्टीदरभंगा72860
 इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशीकांग्रेसकुम्हरार52961​
मनीष कश्यपजनसुराजचनपटिया37172
रितेश रंजनजनसुराजदीघा22071
बिनोद मिश्राराजदअलीनगर73185
शिवानी शुक्लाराजदलालगंज95483
विकास सिंहजदयूरघुनाथपुर79030
अवध बिहारी चौधरीराजदसीवान83009
जितेंद्र यादवलोजपा (रामविलास)मनेर90764
संतोष मिश्राकांग्रेसकरगहर39333
शत्रुघ्न यादव (खेसारी) राजदछपरा79245
मोहम्मद शमसाद आलमराजदजमुई69370

नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया 

बिहार विधानसभा चुनाव में सामने आए नतीजों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई।

नीतीश कुमार ने कहा कि, ‘बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों- श्री चिराग पासवान जी, श्री जीतन राम मांझी जी एवं श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।’

About The Author