Sun. Mar 29th, 2026

सरकार की बड़ी कार्रवाई, ALTT, ULLU समेत 25 OTT ऐप्स बैन

सरकार ने ULLU, ALTT समेत 25 OTT ऐप्स को तत्काल प्रभाव से बैन करने का निर्देश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन ऐप्स के जरिए अश्लील कंटेंट परोसे जाने पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इन्हें तत्काल ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार ने ALTT, ULLY, Desiflix, BigShots जैसे 25 OTT ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर यूजर्स को अश्लील और बोल्ड कंटेंट परोसने का आरोप है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत में इन वेबसाइट्स और ऐप्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए।

सरकार ने जिन OTT ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को बैन करने का आदेश दिया है। उनपर गैरकानूनी, आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे। सरकार ने इन 25 ऐप्स और OTT प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बैन करने का निर्देश दिया है।

ये है पूरी लिस्ट

OTT ऐप्सवेबसाइट्स
1ALTThttps://altt.co.in
2ULLUhttps://landing.ullu.app
3Big Shots Apphttps://bigshots.co.in
4Desiflixhttps://desiflix.beer
5Boomexhttps://boomex.app
6Navarasa Litehttps://navarasaworld.com
7Gulab Apphttps://gulabapp.com
8Kangan Apphttps://kangan.app
9Bull Apphttps://bullapp.in
10Jalva Apphttps://jalva.app
11Entertainmenthttps://wowentertainment.in
12Look Entertainmenthttps://lookentertainment.app
13Hit Primehttps://hitprime.in
14Feneohttps://feneo.vip
15ShowXhttps://showx.app
16Sol Talkieshttps://soltalkies.in
17Adda TVhttps://addatv.app
18HotX VIPhttps://hotx.vip
19Hulchal Apphttps://hulchal.co.in
20MoodXhttps://bit.ly/moodxxvip
21NeonX VIPhttps://neonxvip.in
22ShowHithttps://showhit.app
23Fugihttps://fugi.app
24Mojflixhttps://mojflix.com
25Triflickshttps://triflicks.in

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इन OTT ऐप्स और वेबसाइट्स पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act, 2000) और IT नियम, 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के तहत कार्रवाई की है। इनमें से कई ऐप्स और वेबसाइट्स सरकार द्वारा निर्धारित कंटेंट सर्टिफिकेशन को बाईपास कर रहे थे और IT एक्ट, 2021 के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने संबंधित एजेंसियों को इन ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन करने से संबंधित आदेश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि एजेंसियों से मिल रही इनपुट्स के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे।

About The Author