Thu. Mar 19th, 2026

BSF जवानों की ट्रक पलटने से बड़ा हादसा, 12 से ज्यादा जवान हुए घायल, एक की मौत

राजस्थान: जैसलमेर में BSF की ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों की ट्रक अचानक पलट गई, जिसमें मौजूद बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई है। वहीं, 12 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं। घायल बीएसएफ जवानों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरअसल, वाहन 149 बीएसएफ के जवानों को लेकर जा रहा था। इसी बीच भारत-पाक सीमा के समीप सड़क पर गड्डे से बचाने के लिए ट्रक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। ट्रक खाई में पलटा, जिसमें करीब 16 जवान घायल हो गए और एक जवान की मौत हो गई, जवान भारतीय सीमा पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। मृतक जवान का नाम संजय कुमार (एसके दुबे) बताया जा रहा है, जो बिहार का रहने वाला है। जिनकी उम्र 40 साल के करीब थी। घायल जवानों का राजकीय अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे से बीएसएफ के जवानों में शोक की लहर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के जवान और अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। फिलहाल तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायल जवानों की चिकित्सा सही ढंग से हो उसके लिए बीएसएफ के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन मुस्तैदी से सहयोग कर रहा है।

About The Author