लोकभवन पहुंचे CM मोहन यादव, राज्यपाल को दी बड़ी जानकारी! मुलाकात के बाद राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल से सौजन्य मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में लागू हुए फैसलों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और मानसून की स्थिति पर राज्यपाल से विस्तृत चर्चा की। वहीं राजभवन से बाहर निकलते ही मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रवैये पर तीखा हमला बोला और उन्हें लोकतांत्रिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी।
राज्यपाल से मुलाकात कर इन मुद्दों में हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विधानसभा सत्र के दौरान पारित हुए ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता बिल और उसकी प्रगति से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में भर्तियों, प्रमोशन, विकास और अभियान को लेकर चर्चा हुई
वहीं इस बैठक में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हुई अल्प वर्षा को लेकर समीक्षा की गई। इसमें राज्य में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण उत्पन्न हुई स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा के बारे में बताया गया।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
लोकभवन के बाहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होने कहा कि विपक्ष के नेता का पद देश का बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक पद है। राहुल गांधी जी जिस तरह का व्यवहार और बयानबाजी कर रहे हैं, वह सदन की मर्यादा और लोकतांत्रिक व्यवहार के सर्वथा खिलाफ है। मैं उम्मीद करूंगा कि राहुल गांधी जी इससे सीख लेंगे और अपने पद की गरिमा का ध्यान रखेंगे।

