IND vs NED world cup 2023 : भारत ने अंतिम लीग मैच खेलते हुए नीदरलैंड को 160 रन से मात देकर, पूरे स्पर्धा में बटोरे 18 अंक ।
IND vs NED world cup 2023 :
IND vs NED world cup 2023 : भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 410 रन बनाए।
IND vs NED world cup 2023 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के तहत अंतिम और IND vs NED world cup 2023 अनौपचारिक रह गए लीग मैच में भारत ने रविवार को नीदरलैंड को 160 रनों से मात देकर नवमी जीत हासिल करते हुए, पूरे 18 अंक लेकर शीर्ष स्थान कायम रखा।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 410 रन बनाए। जिसकी प्रत्याशा हर क्रिकेटर, विशेषज्ञ को रही थी। वजह अंतिम मैच पूरी तरह से रस्मी यानी अनौपचारिक बनकर रह गया था। जिसका पूरा लाभ (जमकर) भारतीय बल्लेबाजों ने उठाते हुए सेमीफाइनल के पहले अच्छा अभ्यास कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा एवं शुभमन गिल ने धुआंधार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा। रोहित 62 तो वही गिल ने 51रन ठोके। जिसके बाद फार्म में चल रहे विराट कोहली ने फिर हाथ साफ किया और 51 रन की पारी खेली। वह इस वक्त टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन 594 बना चुके हैं। जबकि डिकॉक ने 593 रन। रोहित भी 504 रन बना चुके हैं।
खैर इन तीनों की रखी अच्छी नींव पर श्रेयस अय्यर एवं राहुल ने शानदार बैटिंग कर स्कोर 410 तक पहुंचा दिया। अय्यर ने 104 तो राहुल ने 128 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बारे में बेहद सकारात्मक बातें कोच राहुल द्रविड़ ने दो दिन में पहले ही मीडिया से चर्चा करते हुए व्यक्त की थी। उन्होंने साथ ही कप्तान रोहित को अच्छा नेतृत्वकर्ता एवं टीम के प्रेरित करने वाला बल्लेबाज करार दिया था। साथी विराट व शुभमन भी सराहा था।
खैर ! नीदरलैंड ने भी अच्छा जवाब देते हुए 250 रन जोड़े। हालांकि भारत में उन्हें ज्यादा गंभीरता से ना लेते हुए गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण ज्यादा मारक नहीं रखा। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि खुद रोहित व विराट ने गेंदबाजी की। जडेजा, सिराज, कुलदीप ने दो-दो विकेट झटके, बुमराह, रोहित, कोहली ने क्रमशः एक-एक विकेट बटोरे। नीदरलैंड ने अपना प्रदर्शन औसत से कहीं अच्छा रखा है। उसका चैंपियनशिप टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। बहरहाल घर पर भारत ने तमाम मैचों में अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण करने के साथ मनोवैज्ञानिक दवाब भी विरोधी टीमों पर बनाए रखा।
(लेखक डॉ. विजय)

