Thu. Jun 25th, 2026

रेल यात्री ध्यान दें!10 ट्रेनें रद्द, जुलाई में बदले रूट से चलेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

Chhattisgarh Train Cancel: रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी वाली खबर है। बिलासपुर रेलवे डिवीजन के निपानिया-भाटापारा सेक्शन पर अंडरब्रिज बनाने का काम चल रहा है, जिसके तहत रिलीविंग गर्डर हटाने का जरूरी काम किया जाना है। इसके लिए रेलवे प्रशासन लेवल क्रॉसिंग नंबर 380 पर ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लगाएगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस दौरान 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 3 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया जाएगा (शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा)। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेनों का स्टेटस जरूर देख लें।

बता दें कि 25 जून से 29 जून 2026 के बीच रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी। इस दौरान 10 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं, जबकि 3 ट्रेनों को बिलासपुर में ही शॉर्ट-टर्मिनेट (आंशिक रूप से रद्द) किया गया है।

रद्द होने वाली 10 गाडियों की लिस्ट-

(1) 28 जून, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
(2) 28 जून, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
(3) 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
(4) 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
(5) 25 और 28 जून 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
(6) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
(7) 25 और 28 जून 2026 गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
(8) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
(9) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
(10) 28 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

(1) 25 और 28 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा MEMU पैसेंजर, बिलासपुर स्टेशन से झारसुगुड़ा तक चलेगी। यह गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

(2) 25 और 28 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया MEMU पैसेंजर, बिलासपुर तक चलेगी। यह बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
(3) 25 जून, 2026 को ट्रेन नंबर 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर केवल बिलासपुर तक चलेगी। यह बिलासपुर और रायपुर के बीच रद्द रहेगी।

जुलाई में तीन दिन बदले मार्ग से चलेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

इस बीच, झांसी डिवीजन के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना सेक्शन के बीच ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग का काम होना है। इसके चलते, ट्रेन नंबर 18238 (अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) को दूसरे रास्ते से चलाने का फैसला किया गया था। अब इस प्लान में बदलाव किया गया है। तय तारीखों (16 से 19 जुलाई) पर, ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अब मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल रूट से बिलासपुर जाएगी। (एजेंसी)

 

About The Author