Mon. Mar 30th, 2026

Vidhan Sabha 2024: आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र, ई-विधान एप पर मिलेगी पूरी जानकारी

Vidhan Sabha 2024

Vidhan Sabha 2024: विधानसभा के नए सत्र की शुरुवात आज से होने वाली है। इससे पहले भी एक बैठक आयोजित की गयी थी जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत समिति के सदस्य मौजूद थे। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति के द्वारा की गयी।

बजट सत्र आज से शुरू होने वाला है जो कि 1 मार्च तक चलेगा। 9 फरवरी को बजट सत्र पेश किया जायेगा, जिसे करीब  वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि विधानसभा की जानकारी के लिए एक एप तैयार किया गया है जिसके बाद अब विधानसभा की सारी जानकारी ई-विधान एप पर मिल जाएगी। जिसमे भाषण, बजट के आर्थिक सर्वेक्षण, अनुदान की मांगों कि जानकारी, विधेयक सहित अन्य जानकारी मिलेगी। इसके लिए विधानसभा वेबसाइट को 40 कैटेगरी में अपडेट किया गया है।

About The Author