Tue. Sep 29th, 2026

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत, बिना मैच खेले दोनों टीमों ने ऐसे बनाई जगह

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 1 अक्टूबर 2026 को भारत का सामना श्रीलंका की टीम से होगा। यह रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के निशिन स्थित आइची प्रीफेक्चरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा।

बिना मैच खेले कैसे पहुंचे सेमीफाइनल में?

भारतीय टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरना था, लेकिन बारिश के कारण मैच पूरी तरह धुल गया। एशियन गेम्स के नियमानुसार, मैच रद्द होने की स्थिति में बेहतर आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग वाली टीम को विजेता घोषित कर अगले दौर में भेजने का प्रावधान है। इसी नियम के आधार पर भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिला।

ठीक ऐसा ही हाल श्रीलंका के साथ भी रहा। श्रीलंका का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला नेपाल के खिलाफ था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। श्रीलंका ने भी क्वालिफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन कर अंतिम-8 में जगह बनाई थी और हाई रैंकिंग के दम पर उन्हें भी सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, विप्रज निगम और वैभव सूर्यवंशी।

श्रीलंका टीम: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, सहान अराचिगे, थारिंडु रथनायके, नुवान तुषारा, एशेन बंडारा, लसिथ क्रोसपुले, नुवानिदु फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, सोहन डी लिवरा, वनुजा सहन, सिनेथ जयवर्धने और गारुका संकेथ।

About The Author

इन्हें भी पढ़े