Sat. Feb 14th, 2026

Ashok Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में हुए शामिल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Ashok Chavan:  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज भाजपा पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण आज बीजेपी में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बीजेपी के मुंबई कार्यालय में अशोक चव्हाण ने औपचारिक रूप से BJP का हाथ थाम लिया। इस दौरान महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया।

संभावना जताई जा रही है कि अशोक चव्हाण को बीजेपी सरकार राज्यसभा में मौका देगी। दरअसल राज्यसभा चुनाव के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो अशोक चव्हाण अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होना चाहते थे। हालांकि अशोक चव्हाण आज पार्टी में शामिल हो गए। जो 2024 के चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार के लिए एक बड़ा झटका है।

About The Author