Sat. Feb 21st, 2026

कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल

BJP

Arvinder Singh Lovely:  BJP में शामिल हो गए। सोवमार (29 अप्रैल) को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

Arvinder Singh Lovely: नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली शनिवार को BJP में शामिल हो गए। साथ में नसीब सिंह, नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी बीजेपी की सदस्याता ली। वह बीजेपी में दूसरी बार शामिल हुए। इससे पहले भी वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए थे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कहा- राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन भरा है। कांग्रेस के लोग प्रियंका गांधी को चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी ने पर्चा भरा। भाजपा का नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। कांग्रेस का नारा है बेटा बचाओ बेटा बढ़ाओ।

 

About The Author