Mon. Jun 29th, 2026

नोएडा में फिर एसी ब्लास्ट का कहर, हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग

Noida Fire News:दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं लगातार जारी हैं। अब, एनसीआर के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी आग लग गई है। सोमवार सुबह नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लग गई।: दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं लगातार जारी हैं। अब, एनसीआर के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी आग लग गई है। सोमवार सुबह नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटी में घटी। खबरों के मुताबिक, सोमवार सुबह सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी की एक इमारत से धुआं उठता देखा गया। कुछ ही मिनटों में आग भड़क उठी। निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और आग पर काबू पाने के लिए खुद प्रयास शुरू कर दिए।

आग की लपटें देखते ही देखते पास के एक फ्लैट में फैल गईं। निवासियों ने आसपास के लोगों से फ्लैट खाली करने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने भीषण आग पर काबू पाया। आग 22वीं मंजिल पर लगी थी, जिसके कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में बेहद मुश्किल हुई।

नोएडा के चीफ फायर अफसर स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। सीएफओ के साथ ही पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। घटना का कारण एसी विस्फोट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि 22वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में लगी एसी में विस्फोट हुआ। इसके परिणामस्वरूप लगी आग पास के एक फ्लैट में भी फैल गई।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के सेक्टर 119 स्थित हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। उन्होंने हर स्तर पर सतर्कता बनाए रखने का भी निर्देश दिया है। राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध की भीव्यवस्था की जाए। (एजेंसी)

About The Author