Wed. Apr 1st, 2026

CG Board Toppers 2024: श्रम मंत्री की घोषणा, पंजीकृत श्रमिकों के होनहार बच्चे को दो लाख प्रोत्साहन राशि

CG Board Toppers 2024:

CG Board Toppers 2024: श्रम मंत्री ने की प्रोत्साहन राशि की घोषणा 10वीं हाई स्कूल और 12वीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रवीण सूची में आने वाले बच्चों को 2 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।

CG Board Toppers 2024 रायपुर। प्रदेश सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित10 वीं हाई स्कूल व 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षा में मेरिट में स्थान बनाने वाले, पंजीकृत श्रमिकों, मजदूरों के बच्चों को 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

नोनी-बाबू मेधावी छात्र- छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना

यह राशि मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी छात्र- छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाएगी। इस साल (2024 की परीक्षा) जो पंजीकृत श्रमिक बच्चें मेरिट में आए हैं। उन्हें यह राशि चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। श्रममंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में जो बच्चे 10वीं 12वीं वार्षिक परीक्षा 2024 में, प्रावीण्य सूची में आए हैं उन्हें दो लाख की प्रोत्साहन राशि देंगे। एक लाख नगद तथा एक लाख दुपहिया वाहन खरीदने चेक के माध्यम से देंगे। आचार संहिता खत्म होते ही चेक वितरित होगा।

इनको मिलेगी राशि

इन बच्चों के लिए सम्मान कार्यक्रम भी किया जाएगा। बहरहाल जो बच्चे इसके तहत चुने गए हैं- उनमें दसवीं हाई स्कूल के रायगढ़ की बबीता पटेल, जांजगीर की करुणा कैवर्त, बालोद की पद्मिनी, जिज्ञासा, तोषणकुमार,महासमुंद की देनिशा प्रधान, नांदगांव की वंशिका साहू, बलरामपुर की अंशिका गुप्ता और 12वीं हायर सेकेंडरी में धमतरी के समीर, बालोद के खेमेन्द्र कुमार शामिल है। जिन्हें श्रममंत्री देवांगन ने खुद फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके पालकों को भी बधाई दी है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author