लोकसभा में ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर चर्चा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

लोकसभा में सोमवार को नक्सल मुक्त भारत पर अहम बहस हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान का पूरा खाका पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 है। ऐसे में डेडलाइन से एक दिन पहले लोकसभा में इस अहम मुद्दे पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के समय आदिवासियों का विकास नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने नक्सलवाद के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार र की नीतियों को भी दोषी ठहराया। अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं।

