Thu. Feb 19th, 2026

आदित्य-एल1 ने पृथ्वी और चंद्रमा के साथ ली खास सेल्फी, इसरो ने जारी किया अद्भुत नजारा

नई दिल्ली, Aditya L1 Video, चांद पर सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने कई तस्वीरें साझा की है। अब सूर्य की जानकारी जुटाने के लिए लॉन्च किए गया आदित्य एल1 भी लैंडर की तरह चांद के साथ पृथ्वी की तस्वीरें भेज रहा है। आदित्य-एल1 ने आज पृथ्वी और चंद्रमा की एक खास सेल्फी ली है जिसे इसरो ने जारी किया है।

बता दें कि Aditya L1 लॉन्चिंग के बाद से दो बार पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) बदल चुका है। हाल ही में इसरो ने यह जानकारी दी थी कि Aditya L1 सूर्य के एल 1 प्वाइंट की ओर बढ़ रहा है। आदित्य एल-1 अब आगे बढ़ते हुए 245 किमी x 22459 किमी की कक्षा से निकलकर 282 किमी x 40225 किमी में पहुंच चुका है।

पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं
इसरो ने आज आदित्य-एल1 सूर्य मिशन यान के कैमरे से ली गई “सेल्फी” के साथ एक पोस्ट किया। पोस्ट में एजेंसी ने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर कहा,

इसरो द्वारा जारी तस्वीरों में VELC (विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ) और SUIT (सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर) उपकरण दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों उपकरण 4 सितंबर को भी आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखे गए थे। इसरो ने इसकी एक वीडियो भी जारी की।

About The Author