Wed. Feb 11th, 2026

विपक्ष के 7 सांसदों के खिलाफ एक्शन, बजट सत्र से किया गया निलंबित

लोकसभा में हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के 7 सांसदों को निलंबित कर दिया है. ये सभी सांसद बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामे के बीच विपक्षी सांसदों के टेबल पर चढ़ने और आसन की ओर पेपर फेंकने के मामले में स्पीक ओम बिरला ने सख्त एक्शन लिया है. सांसदों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पीकर ने 7 सांसदों के संसद के शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया है. ये सभी सांसद शेष बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

विपक्ष के जिन लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया है उसमें कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, डीन कुरियाकोस, किरण कुमार रेड्डी और मणिकम टैगोर भी शामिल हैं. उन्हें सदन में कागज उछालने और आसन की अवमानना करने के मामले में मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित किया गया.

इससे पहले टेबल पर चढ़े सांसदों के सवाल पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि राहुल गांधी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, सरकार उन्हें रोक रही है. उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार के पास हिम्मत है तो सांसदों को निलंबित करके दिखाए. कांग्रेस के सारे ही नहीं बल्कि पूरे विपक्ष के सांसदों को निलंबित करके दिखाए.

About The Author