Thu. Mar 5th, 2026

हरियाणा में AAP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 9 प्रत्याशियों के नाम; खतरे में गठबंधन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नाम हैं।

चंडीगढ़: कांग्रेस से गठबंधन की बातचीत के बीच मंगलवार को आम आदमी पार्ट ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। बता दें कि आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट सोमवार को जारी की गई थी।

इससे पहले आप के हरियाणा प्रदेश सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा था कि अगर गठबंधन पर बात नहीं बनता है तो वह सोमवार की शाम तक ही सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देंगे। हालांकि अभी तक आम आदमी पार्टी ने ऐसा नहीं किया है, जिससे अभी भी गठबंधन की उम्मीद नजर आ रही है। आप ने पहली लिस्ट में 20 जबकि दूसरी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

About The Author