Fri. Jul 17th, 2026

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से हड़कंप, कई छात्राएं बेहोश, इलाके में भगदड़

Gas Pipeline Burst मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रोहुआ में बुडको के निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को एक पीएनजी गैस पाइपलाइन फट गई। इसके बाद गैस रिसाव से पूरे इलाके में दहशत और भगदड़ मच गई। इलाके में बुडको का काम चल रहा था। यह हादसा जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ। जिले के मुशहरी ब्लॉक के रोहुआ हाई स्कूल के पास एक नाले के निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ।पाइपलाइन कटते ही तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना के समय करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित रोहुआ हाई स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं. अचानक तेज आवाज और गैस का गुबार फैलने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और पांच छात्र बेहोश हो गए।

गैस लीक होने के बाद आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गयी है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में स्कूलों में छुट्टी कर दी, जिससे बच्चों को सुरक्षित घर भेजा जा सका। जानकारी के अनुसार, कुछ स्कूली बच्चे बेहोश हो गये हैं। उन्हें नजदीकी पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

कई छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बेहोश होने वाले छात्रों में दसवीं कक्षा के तीन और ग्यारहवीं कक्षा का एक छात्र शामिल था। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के कारण उन सभी को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके परिणामस्वरूप वे बेहोश हो गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और गैस पाइपलाइन संचालक की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और पाइपलाइन कैसे क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी टीम ने तुरंत गैस आपूर्ति बंद कर दी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी। हालांकि, आसपास के निवासियों को सुरक्षित क्षेत्रों में रहने की सलाह दी गई है।

नाला निर्माण के दौरान पाइप लीक होने से हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुडको नाला निर्माण का काम कर रहा था। खुदाई के दौरान, एक PNG पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते, गैस पूरे इलाके में फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। (एजेंसी)

 

About The Author