Wed. Feb 11th, 2026

छत्तीसगढ़ बीज निगम में ‘सचिव’ बनाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, दो पर FIR

Cyber Fraud Case:

छत्तीसगढ़ बीज निगम में सचिव पद पर शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने इस मामले में …और पढ़ें

छत्तीसगढ़ बीज निगम में सचिव पद पर शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़े अधिकारियों से संपर्क का दावा कर फंसाया जाल में

आरोप है कि राधा कश्यप ने स्वयं को प्रभावशाली संपर्कों वाला बताते हुए निशिकांत बेदालकर से मिलवाया। दोनों ने संयुक्त रूप से यह दावा किया कि उनकी ऊंचे अधिकारियों से गहरी जान-पहचान है और वे छत्तीसगढ़ बीज निगम में सचिव पद पर शासकीय नौकरी लगवा सकते हैं। इसके एवज में प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपये की मांग की गई और अग्रिम राशि के तौर पर पांच लाख रुपये देने को कहा गया।

फोन-पे और आनलाइन ट्रांजेक्शन से ली रकम

आरोपितों की बातों में आकर प्रार्थी ने फरवरी और मार्च 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में फोन-पे और आनलाइन माध्यम से कुल पांच लाख रुपये निशिकांत बेदालकर के खाते में ट्रांसफर किए। नौकरी नहीं लगने की स्थिति में रकम वापस करने की गारंटी के तौर पर बिना तारीख का चेक भी दिया गया। करीब डेढ़ साल तक कोई प्रक्रिया नहीं हुई और न ही नौकरी लगी। लगातार टालमटोल के बाद अक्टूबर 2025 में आरोपितों ने करीब दो लाख रुपये वापस किए, लेकिन शेष तीन लाख रुपये देने से साफ इनकार कर दिया।

About The Author