Fri. Oct 30th, 2026

जश्न-ए-आजादी पर दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली: आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। इस मौके पर दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसी इलाके में तेज तो कहीं मध्यम बरसात हुई। बता दे कि मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश के आसार जताए थे। एनसीआर के कई हिस्सों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई और स्वतंत्रता दिवस पर मौसम अचानक सुहाना हो गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे आज शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 102 दर्ज किया गया। आपको बचा दें कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

About The Author

SKY TMT