Sat. Oct 31st, 2026

आजादी पर्व, फूल मार्केट में बूम… !

रायपुर। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हैं। इस दौरान कार्यक्रम-समारोह हेतु फूल बाजार को बड़ी संख्या में ऑर्डर मिले हैं। विक्रेताओं ने इसे देखते हुए उत्पादकों को सूची भेज दी हैं।

स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ पर जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक समारोह होने हैं। शैक्षणिक संस्थाओं सहित तमाम सरकारी विभागों, कार्यालयों, सहकारी संस्थाओं, केंद्रीय विभागों, निजी संस्थाओं, प्रतिष्ठनों, वार्ड, मोहल्ले, कॉलोनी स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में फूल की खपत कई गुना बढ़ जाएगी। एहतियात के लिए विभागों, संस्थाओं ने बुकिंग करा ली हैं।

गणेश फूल भंडार के संचालक का कहना है कि बुकिंग आधार पर फूल विक्रेताओं ने संबंधित राज्यों के फूल उत्पादकों को पहले ही खबर देकर सूची भेज दी हैं। माल कल-परसों पहुंच जाएगा।

गेंदे, गुलाब, चमेली की ज्यादा मांग हैं। बकौल गणेश राम सहित करीब ढाई दर्जन से अधिक थोक फूल विक्रेता हैं। चिल्हर वाले शहर में100 से अधिक हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों से भी माल पहुंचता हैं। कोल्ड स्टोरेज में माल रखने के कारण फूलों के दाम बढ़ जाते हैं। आसपास के शहर-कस्बों छोटे फूल व्यापारी भी माल खरीदने आते हैं। अब यहां के कुछ किसान फूल की खेती करने लगे हैं। सरकार अगर प्रोत्साहन दे तो हर जिले-तहसील में खेती हो सकती है।अगर ऐसा कुछ होता है तो फूल के दाम धड़ाम से नीचे आ जायेगे।

About The Author

SKY TMT