Fri. Mar 20th, 2026

Amarnath यात्रियों का 36वां जत्था रवाना, अबतक सवा 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Amarnath Yatra : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार को हुए लैंड स्लाइड के चलते अमरनाथा यात्रा रोक दी गई थी। इसे 18 घंटे बाद गुरुवार को बहाल कर दिया गया। अब तक 36 जत्थों में 4.28 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई। ये यात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी। अबतक 4.23 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी दर्शन कर चुके हैं।

37वें बैच में महज 999 यात्री
अधिकारियों के मुताबिक नेशनल हाईवे पर यात्रा बहाल होने के बाद 33 गाड़ियों में यात्री भगवती नगर बेस कैम्प से यात्रा पर निकले। उन्होंने बताया कि 422 श्रद्धालु गांदरबल से बेस कैम्प की ओर जा रहे हैं, जबकि 577 तीर्थयात्री अनंतनाग से यात्रा शुरू करने के लिए पहलगाम बेस कैम्प की तरफ रवाना हुए।

31 अगस्त को यात्रा होगी संपन्न
अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त को खत्म होगी। छड़ी मुबारक पहलगाम से गुफा मंदिर के लिए रवाना होगी।

About The Author