UP में मासूमों से दरिंदगी: चोरी के संदेह में 2 नाबालिगों को दंड के तौर पर पिलाया पेशाब
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र में दो बच्चों के साथ दरिंदगी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दोनो नाबालिक लड़कों को चोरी के संदेह में कथित तौर पर पेशाब पिलाया गया, उनके गुप्तांगों में हरी मिर्च लगा दी गई और जबरन पेट्रोल का इंजेक्शन दिए गए। इन दोनों बच्चों में एक बच्चा महज 6 से 7 साल का है। इतना ही नहीं इन बच्चों के साथ क्रूरता करते हुए उसका वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।ये वीडियो 4 अगस्त का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को मुर्गी फॉर्म से 2000 रुपये गायब हो गए थे। शक के आधार पर उन लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर दो नाबालिगों को चाय पिलाने के बहाने अपने दुकान पर बुलाया फिर अपने अन्य सहयोगी के साथ ऐसी हैवानियत भरि घटना को अन्जाम दिया। इसके बाद आठों लड़कों ने बारी-बारी एक बोतल में पेशाब कर इन दोनों नाबालिगों को जबरन पिलाया। दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और निर्वस्त्र कर शरीर में पेट्रोल भरकर इंजेक्शन लगाया। दोनों के कपड़े उतरवाकर नाजुक अंगों में हरी मिर्च तोड़कर डाल दी और पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल “दो बच्चों के खिलाफ आपत्तिजनक कृत्य” के वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया और कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थ ने कहा, “हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली है और उनमें से छह को हिरासत में लिया गया है। इन आरोपियों में उमेद, मोहम्मद आकिब, अब्दुल सऊद, रफीउल्लाह, शेरअली और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपी सऊद और शप्पू अभी भी फरार है।

