Fri. Nov 6th, 2026

Hajipur Gas Leak : बिहार के दूध फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से हड़कंप, एक की मौत.. 100 से ज्यादा बीमार

Hajipur Gas Leak : वैशाली. बिहार के हाजीपुर में बीती रात एक डेयरी फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव के कारण एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 35 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि बाकी लोगों को नीजि नर्सिंग होम में भर्ती काराया गया है। वहीं इस हादसे में मृत हुए एक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कहीं बाहर का रहनेवाला था और राज फ्रेश डेयरी में काम करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दूध फैक्ट्री से निकली अमोनिया गैस
बताया जाता है कि दूध फैक्ट्री से निकली अमोनिया गैस हवा में घुल कर लगभग चार किलोमीटर तक फैल गई, गैस की दुर्गंध के कारण लोगो को सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक किलोमीटर दूर स्थित राजपूत कालोनी से लेकर पासवान चौक के साथ साथ गैस की दुर्गंध नगर थाना तक फैल गई। जिसके कारण 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि 15 से बीस मिनट के अंदर ही गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया था।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ियां
स्थानीय प्रशासन के अलावा दमकल की टीम के साथ-साथ पटना से आई कयूआरटी की टीम अभी भी फैक्ट्री में मौजूद है और हालात को नियंत्रित करने में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली डीएम जसपाल मीणा, वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार सहित जिले के तमाम बड़े अधिकारी हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित राज फ्रेश फैक्ट्री के पास पहुंचे थे। इनके अलावा फायर ब्रिगेड व एसजीआरएस की टीम भी मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंची। लगभग 3 दमकल गाड़ियों से पानी का बौछार अमोनिया गैस के असर को कम करने का प्रयास देर रात तक किया गया।

स्थिति नियंत्रण में होने का प्रशासन का दावा
फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग मौजूद थे और उनके हालत क्या है। लेकिन प्रशासन ने दावा किया है कि सब कुछ नियंत्रण में है। जितने भी लोग अस्पताल पहुंचे है उनमें से अधिकांश लोग या तो राहगीर है या फिर फैक्ट्री से दूर के मोहल्लों में रहने वाले लोग हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि डेयरी फैक्ट्री में घटी यह घटना महज एक हादसा है या फिर यह बड़ी लापरवाही का नतीजा है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT