Fri. Nov 6th, 2026

अमृतसर के नजदीक बड़ा रेल हादसा टला, कर्मभूमि एक्सप्रेस की 4 बोगियों में लगी आग

पंजाब : शुक्रवार की सुबह पंजाब के अमृतसर के पास एक हादसा हुआ। अमृतसर के पास एक ट्रेन में अचानक आग लग गई। राजपुरा में आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। ट्रेन को राजपुरा से 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा स्टेशन पर रोक दिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों के अनुसार, अमृतसर से चली ट्रेन को आग लगने की सूचना मिलने के बाद बसंतपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। ट्रेन में आग लगते ही कुछ बोगियां धू-धूकर जलने लगीं। यात्रियों को जैसे ही पता चला कि ट्रेन में आग लग गई है। हां हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में बसंतपुर स्टेशन के पास आग लग गई। ट्रेन के बसंतपुर रेलवे स्टेशन पर रुकते ही सभी यात्री बाहर भाग निकले। आग लगने की खबर सुनकर आसपास के इलाकों से लोग वहां जमा हो गए। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डिब्बे जलते हुए और धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दूर खड़ी भीड़ भी नजर आ रही है।

यह घटना सराय वंजारा गांव के पास घटी। घटनास्थल से भयावह वीडियो सामने आए हैं, जिनमें चारों ओर धुआं उठता दिख रहा है। डरे हुए यात्री ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए। चलती ट्रेन में लगी आग से यात्रियों में दहशत फैल गई। शुरुआत में कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की खबर थी। आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। (एजेंसी)

 

About The Author

SKY TMT