Thu. Oct 22nd, 2026

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता? अभिषेक या संजू!

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज आज (गुरुवार) से होने जा रहा है। भारतीय टीम करीब चार साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 मुकाबला खेलने उतरी है। इस दौरे को लेकर फैंस में भारी उत्साह है, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच के सामने प्लेइंग-11 चुनने को लेकर सिरदर्द बना हुआ है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

1. वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में एंट्री पर सस्पेंस

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी फैलाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने यह तय करना सबसे बड़ी चुनौती है कि वह ओपनिंग में किसे मौका दें। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की है। ऐसे में वैभव को मौका मिलने पर इनमें से किसी एक धुरंधर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

2.वीजा-पिच और बुमराह-हार्दिक की कमी

न्यूजीलैंड की पिचें भारतीय पिचों से बिल्कुल अलग हैं। यहाँ की बाउंस और स्विंग भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों को जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जेमीसन जैसे घातक तेज गेंदबाजों का सामना करना होगा। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के इस सीरीज का हिस्सा न होने से गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर होगी।

About The Author