Tue. Oct 13th, 2026

Vaibhav Suryavanshi Selection Row: ‘टीम इंडिया में तानाशाही चल रही है’, वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला तो भड़के कोच

Vaibhav Suryavanshi Selection Row: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा टीम से बाहर बैठने को लेकर सुर्खियों में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा टी20 सीरीज में लगातार बेंच पर बैठाए जाने से वैभव के कोच मनीष ओझा का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने भारतीय टीम के मौजूदा मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर की कार्यशैली पर सीधा सवाल उठाते हुए इसे ‘तानाशाही’ करार दिया है।

‘वैभव एक तूफान है, बेंच पर बैठाकर नहीं बनते खिलाड़ी’

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कोच मनीष ओझा ने टीम मैनेजमेंट पर जमकर भड़ास निकाली। उनका मानना है कि वैभव जैसे प्रतिभाशाली और आक्रामक खिलाड़ी को लगातार बाहर बैठाकर उसका भविष्य खराब किया जा रहा है।

मनीष ओझा ने कहा, “मेरे हिसाब से वैभव तूफान है। जो भी उनको गिराने की कोशिश करेगा वह खुद गिर जाएगा। आज नहीं तो कल वह चमकेगा। टीम इंडिया के मौजूदा मैनेजमेंट को लगता है कि वह बेंच पर बिठाकर खिलाड़ी बनाते हैं। लेकिन क्रिकेट के तमाम महान खिलाड़ी भी यही मानते हैं कि अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए उन्हें मैदान पर उतारना जरूरी है।”

‘मैनेजमेंट अपनी तानाशाही चला रहा है’

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौर पर मौके मिले थे, जहाँ उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग भी की थी। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज और आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी उनके प्लेइंग-11 में खेलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।

कोच मनीष ने कड़े शब्दों में कहा, “किसी भी तरह से उन्होंने मन बना लिया है कि वह वैभव को मौका नहीं देंगे। वह बाहर बैठा है और पानी पिला रहा है। मुझे लगता है कि इस समय जो टीम मैनेजमेंट है वो तानाशाही कर रहा है। उनके दिमाग में जो आएगा, वह वही करेंगे।”

About The Author

इन्हें भी पढ़े