Smartphone Tips: स्मार्टफोन का डिब्बा फेंकने की गलती तो नहीं कर रहे आप? बॉक्स में निकलने वाली इन 5 जरूरी चीजों को संभालना है बेहद जरूरी, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Smartphone Tips: नया स्मार्टफोन खरीदते ही हमारा सारा ध्यान सिर्फ फोन, उसके चार्जर और डेटा केबल पर होता है। लोग डिब्बे से ये जरूरी चीजें निकालकर बॉक्स और उसके अंदर मौजूद कागजातों को या तो फेंक देते हैं या किसी कोने में धूल फांकने के लिए छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन का डिब्बा और उसके अंदर मिलने वाली छोटी-छोटी चीजें आपके लिए कितनी कीमती साबित हो सकती हैं? आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन के बॉक्स में निकलने वाली किन चीजों को संभालकर रखना बेहद जरूरी है।
1. स्मार्टफोन का बॉक्स और IMEI स्टिकर
फोन का बॉक्स संभालना सबसे समझदारी का काम है। इस पर फोन का मॉडल, सीरियल नंबर और IMEI नंबर प्रिंट होता है। अगर आपका फोन कभी चोरी हो जाता है या गुम हो जाता है, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और दूरसंचार विभाग के पोर्टल पर फोन ब्लॉक करने के लिए इसी IMEI नंबर की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। अगर आप पूरा डिब्बा नहीं रखना चाहते, तो बॉक्स पर छपे IMEI नंबर का हिस्सा काटकर सुरक्षित रख सकते हैं।
2. वारंटी कार्ड और सर्विस बुकलेट
डिब्बे के अंदर मिलने वाले कागजातों में वारंटी कार्ड और सर्विस सेंटर की लिस्ट होती है। यदि कभी आपके पास खरीद का पक्का बिल (Invoce) न हो, तो यह फिजिकल वारंटी कार्ड आपके फोन को मुफ्त या वारंटी के तहत रिपेयर कराने में बहुत काम आता है।
3. ओरिजिनल सिम इजेक्टर पिन
अक्सर लोग सिम निकालने के लिए घर की किसी सुई, सेफ्टी पिन या किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा करने से फोन की सिम ट्रे का मैकेनिज्म या अंदर की वाटरप्रूफ रबर सील खराब हो सकती है। इसलिए बॉक्स के साथ मिलने वाली ओरिजिनल सिम इजेक्टर पिन को हमेशा संभालकर रखना चाहिए।
4. यूजर मैनुअल और SAR वैल्यू गाइड
बॉक्स में मिलने वाले यूजर मैनुअल और SAR वैल्यू गाइड से फोन के रेडिएशन लेवल, चार्जिंग सुरक्षा और अन्य तकनीकी फीचर्स की जानकारी मिलती है। इसे भी सुरक्षित रखना फायदेमंद होता है।
स्मार्ट डिजिटल उपाय:
यदि आप घर में ज्यादा सामान नहीं फैलाना चाहते, तो अपने फोन के बॉक्स, IMEI स्टिकर, वारंटी कार्ड और बिल की साफ तस्वीरें खींचकर अपने Google Drive या किसी पेनड्राइव में सुरक्षित रख सकते हैं। इससे आपको कागजात संभालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और जरूरत पड़ने पर डिटेल्स तुरंत मिल जाएंगी।

