CJP के खिलाफ प्रदर्शन पर रणवीर शौरी का गुस्सा, कहा- लड़ाई अदालत में लड़ो, सड़कों पर नहीं
Ranvir Shorey Slams CJP Protest: दिल्ली में इस समय राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे यातायात जाम हो गया है। हर जगह पुलिस तैनात है। इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है और उन पर सवाल उठाए हैं।
क्या बोले रणवीर शौरी?
रविवार को रणवीर शौरी ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो रीट्वीट किया। वीडियो में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पार्टी, उसके कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से सड़कों पर उतरने की अपील भी की।
सौरव दास के वीडियो को रीट्वीट करते हुए रणवीर ने मुख्य न्यायाधीश पर सवाल उठाए और उनकी आलोचना की। रणवीर ने पोस्ट में लिखा, “संसद और चुनावों में अपनी ताकत दिखाओ, सड़कों पर नहीं। और अगर वहां तक पहुंचने का रास्ता गलत या अन्यायपूर्ण लगे, तो अदालत जाओ। यही लोकतंत्र का सच्चा मार्ग है।”
रणवीर शौरी ने आगे लिखा, “सड़कें अवरुद्ध करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून-व्यवस्था को बंधक बनाना असल में ‘लोकतंत्र की हत्या’ है।” अभिनेता रणवीर शौरी की इस पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।(एजेंसी)

