Thu. Oct 8th, 2026

सुकमा में IED निष्क्रिय करते समय हादसा, CRPF के 4 जवान घायल; CM साय ने जताया दुख

IED Blast :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां IED निष्क्रिय करने के दौरान हादसा होने से CRPF के 4 जवान घायल हो गए। घटना एलाड़मड़गु कैंप के समीप की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जवान एलाड़मड़गु कैंप के पास IED को निष्क्रिय करने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान IED ब्लास्ट/निष्क्रिय करने की प्रक्रिया में हादसा हो गया, जिसमें CRPF के चार जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जवानों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी है।

CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और उनके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही।

About The Author

इन्हें भी पढ़े