Thu. Oct 8th, 2026

Nana Patekar Passed Away: सिनेमा जगत को एक और बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

Nana Patekar Passed Away: भारतीय सिनेमा जगत से एक बेहद मनहूस और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देश के सबसे दिग्गज और मंझे हुए कलाकारों में शुमार नाना पाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं।

गोवा में हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने की खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर अछानकर बेहोश हो गए थे। परिवार और सहयोगियों द्वारा उन्हें तुरंत डोना पाउला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) आया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

बेजोड़ अभिनय और शानदार फिल्मी सफर

नाना पाटेकर को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन और असरदार अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने साल 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंकुश’ ने उन्हें रातों-रात एक बड़ी पहचान दिलाई।

अपने लंबे और शानदार करियर में उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी सिनेमा में भी अपनी कला का लोहा मनवाया। ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी दर्शक याद करते हैं। उन्होंने अपने करियर में संजीदा किरदारों के साथ-साथ कॉमिक और खूंखार नकारात्मक किरदार भी बखूबी निभाए। फिल्म ‘परिंदा’ में एक गैंगस्टर के रूप में उनका अभिनय और ‘क्रांतिवीर’ का उनका तेज-तर्रार अंदाज आज भी सिनेप्रेमियों के जेहन में जिंदा है।

हालिया प्रोजेक्ट्स

नाना पाटेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें साल 2025 में मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके अलावा वे शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में भी विशेष भूमिकाओं (Special Appearance) में दिखाई दिए थे। उनके यूं अचानक चले जाने से भारतीय सिनेमा ने एक महान कलाकार को खो दिया है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े