Wed. Sep 30th, 2026

मध्य प्रदेश में पुलिस अफसरों के तबादले: 2023 बैच के 5 IPS को बड़ी जिम्मेदारी, तत्काल पदभार ग्रहण के निर्देश

Chhattisgarh Transfer

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 8 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को अविलंब अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

2023 बैच के 5 IPS अफसरों को मिली नई कमान

स्थानांतरण सूची में 2023 बैच के पांच युवा आईपीएस अधिकारियों को जिलों में महत्वपूर्ण प्रभार दिए गए हैं। सिहोरा (जबलपुर) एसडीओपी आदित्य सिंघारिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) खंडवा बनाया गया है। रीवा के त्योंथर में एसडीओपी मानस्वी शर्मा को एएसपी उज्जैन, इंदौर में एसीपी कोतवाली मनीष भारद्वाज को एएसपी जबलपुर, नागदा (उज्जैन) सीएसपी विक्रम अहिरवार को अतिरिक्त डीसीपी जोन-3 भोपाल और महिदपुर (उज्जैन) एसडीओपी जैंडेन लिंगराजा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 3 अधिकारियों के भी तबादले

गृह विभाग ने तीन वरिष्ठ एसपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है। शाजापुर के एएसपी घनश्याम मालवीय (1998 बैच) और भोपाल जोन-3 की अतिरिक्त डीसीपी शालिनी दीक्षित (2002 बैच) को पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है। वहीं खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर (2001 बैच) को स्थानांतरित कर शाजापुर का नया एएसपी नियुक्त किया गया है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े