भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में कबड्डी का स्वर्ण पदक जीता
Asian Games 2026: भारत ने एशियाई खेलों में एक और गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मैच में भारत ने ईरान की मजबूत टीम को 37-34 के स्कोर से हराया। एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय महिला टीम का यह चौथा गोल्ड मेडल है। फाइनल मैच की बात करें तो भारतीय टीम शुरू से ही अटैक रणनीति के साथ खेल रही था और पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा, यही कारण था कि हाफ टाइम के समय भारतीय महिला टीम 22 के स्कोर के साथ आगे थे और ईरान 16 प्वाइंट हासिल करने में सफल रही थी। इसके बाद हालांकि बाद में ईरान टीम ने वापसी की लेकिन आखिर में भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार गेम दिखाया और अंत में 37-34 के अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।
एशियन गेम्स में भारत का रिकॉर्ड शानदार
2010 में एशियाई खेलों में कबड्डी को शामिल किया गया था। तब से, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इन खेलों के इतिहास में खुद को सबसे सफल टीम के तौर पर स्थापित किया है। भारत ने ग्वांगझू (2010) और इंचियोन (2014) में हुए पहले दो संस्करणों में गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद, भारत ने 2022 में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता। टीम को अपनी एकमात्र हार 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में मिली थी, जहाँ ईरान ने फाइनल में भारत को हराया था। इसके बाद भारत ने 2022 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में शानदार वापसी की, गोल्ड मेडल फिर से जीता और महाद्वीप स्तर पर अपना दबदबा दोबारा कायम किया। अब, भारत ने एक बार फिर फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा कर दिखाया है। कुल मिलाकर, एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है—चार गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल—जिससे भारत महिला कबड्डी इवेंट के इतिहास में सबसे सफल देश बन गया है।
(एजेंसी)

