Sat. Sep 19th, 2026

झीरम घाटी नरसंहार: कभी 27 नक्सली थे फरार, अब सिर्फ 4 की तलाश; 14 ने किया आत्मसमर्पण, 9 की मौत

Jhiram Kand Case

झीरम घाटी नरसंहार मामले में फरार घोषित किए गए नक्सली आरोपियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एनआईए की विशेष अदालत ने इस मामले में कुल 39 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि 10 आरोपियों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। इसके अलावा 27 आरोपियों को फरार घोषित किया गया था।

समय के साथ इन 27 फरार आरोपियों की स्थिति में बड़ा बदलाव हुआ है। इनमें से 14 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 9 अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। अब केवल 4 आरोपियों की तलाश जारी है।

14 नक्सली लौटे मुख्यधारा में

झीरमकांड मामले में फरार घोषित किए गए 27 आरोपियों में से 14 ने बाद में सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें नक्सली संगठन के कुछ प्रमुख चेहरे भी शामिल हैं।

तिप्पीरी तिरूपति उर्फ देवजी और बारसे सुक्का उर्फ देवा ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया था। दोनों का नाम झीरमकांड मामले में फरार आरोपियों की सूची में शामिल था। सरेंडर के बाद दोनों मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

9 फरार आरोपी मुठभेड़ में मारे गए

फरार घोषित किए गए आरोपियों में से 9 की अलग-अलग मुठभेड़ों में मौत हो चुकी है। इनमें पाका हनुमंथ उर्फ गणेश उईके भी शामिल था।

गणेश उईके तेलंगाना में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। इस तरह फरार आरोपियों की शुरुआती सूची में शामिल 9 नाम अब मारे जा चुके हैं।

अब सिर्फ 4 आरोपियों की तलाश

27 फरार आरोपियों में से 14 के आत्मसमर्पण और 9 की मौत के बाद अब चार आरोपी ऐसे हैं, जिनकी तलाश अभी भी जारी है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए इन चार आरोपियों तक पहुंचना महत्वपूर्ण बना हुआ है।

वहीं, आत्मसमर्पण कर चुके और मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों को लेकर एनआईए की विशेष अदालत की ओर से आगे की कानूनी स्थिति पर निर्णय होना बाकी है।

read more: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर

फरार घोषित आरोपियों की सूची में थे ये नाम

एनआईए कोर्ट की ओर से फरार घोषित आरोपियों में सोमा सोढ़ी उर्फ सुरेन्द्र उर्फ सुरिन्दर, बारसे सुक्का उर्फ देवा उर्फ देवन्ना, सप्पो हुंगा उर्फ विनोद, जयलाल मंडावी, कुम्मे मोडियाम, तिप्पीरी तिरूपति उर्फ देवजी, पाका हनुमंथ उर्फ गणेश उईके, वैुगुला अरूणा उर्फ माधवी उर्फ माधवक्का, मोडियम रमेश उर्फ लच्छु, तेलाम आयतु उर्फ आयतु डोड़ी, गीता पुनेम उर्फ गीता पोटाम, मंगली कोसा, मड्डा मड़ाकामी, सन्नु वेट्टी, भगत हेमला उर्फ बदरू, कामेश कवासी, कोरसा सन्नी उर्फ सन्नी कोरसाम, कोरसा सन्नु, सोमी पोट्टाम उर्फ सोनी पोट्टाम, कुरसाम सन्नी उर्फ कोसी उर्फ लच्छी, लक्खू पुनेम उर्फ गंगा पुनेम, कोरसा लक्खू, बदरू मोडियाम उर्फ मंगतु, सरिता काकेम उर्फ मिटकी, कुम्मा गोंदे उर्फ गुड्डु, हेमला मासा उर्फ संजय और कवासी बदरू उर्फ सुखराम उर्फ गद्दाम बदरू शामिल थे।

27 से 4 तक पहुंची संख्या

झीरमकांड मामले में फरार घोषित किए गए 27 आरोपियों की मौजूदा स्थिति देखें तो 14 आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 9 की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। इस तरह अब सिर्फ 4 आरोपी फरार हैं।

झीरम घाटी मामले में आरोपियों की स्थिति में आया यह बदलाव जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author