Sat. Oct 31st, 2026

मोहर्रम जुलूस पर कई मार्ग घंटों प्रभावित

रायपुर। मोहर्रम का मातमी जुलूस एवं ताजिया शनिवार को अपरान्ह बाद निकला। इस दौरान विभिन्न मार्ग प्रभावित रहें।

शनिवार को मोहर्रम पर अवकाश था। सरकारी दफ्तर- प्रतिष्ठान बंद रहे। लिहाजा पूर्वान्ह होने वाला ट्रेफिक कम था। परंतु मोहर्रम जुलूस को लेकर तैयारियां संबंधित इलाकों में जारी थी। अपरान्ह बाद मोमिनपारा चौक से जुलूस निकला। इधर बैजनाथ पारा, छोटापारा, मदरसा चौक, से भी जुलूस निकला।

शहर में पंडरी, टिकरापारा, संतोषी नगर, बकरा मार्केट, छोटापारा, बैरन बाजार, मौदहापारा, नयापारा, मंगल बाजार इलाके से ताजिए छोटापारा, बैजनाथ पारा, मदरसा चौक पहुंचे। जहां से जुलूस एक हो निकला। इस वजह से क्रमशः कालीबाड़ी, मोती बाग, सदर बाजार,बूढ़ातालाब, बूढ़ापारा, मालवीय रोड, गोल बाजार, चिकनी मंदिर रोड, शारदा चौक,जयस्तंभ चौक, तत्यापारा, रामसागर पारा, नवीन मार्केट, ब्राह्मण पारा, आमापारा, आश्रम, रामकुंड, सखाराम स्कूल रोड, आरकेसी, डंगनिया मोड़ आदि दर्जनों मार्गों पर यातायात जाम हुआ। इन स्थानों पर कई जगह बेरिकेडिंग करके आवाजाही रोकी गई है।

अवकाश के चलते जो लोग अपरान्ह बाद हाट-बाजार या घूमने फिरने निकले वे जाम में फंसे। और दूसरे वैकल्पिक, परिवर्तित मार्ग से गंतव्य की ओर गए। देर शाम-रात 10 बजे तक उपरोक्त इलाके प्रभावित रहे।

About The Author

SKY TMT