Wed. Sep 9th, 2026

LPG बुकिंग नियम बदला: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में अब 25 दिन बाद बुक कर सकेंगे सिलेंडर

Gas Booking Rule: रायपुर समेत राज्य के ग्रामीण इलाकों में गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब इन इलाकों के उपभोक्ता भी शहरी इलाकों की तरह हर 25 दिन में गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में लाखों गैस कनेक्शन हैं और इन क्षेत्रों से रोज़ाना 2,000 से 3,000 सिलेंडर बुक किए जाते हैं। पहले ग्रामीण इलाकों के लिए बुकिंग का समय 45 दिन तय था, लेकिन अब इसे घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। अमरीका-ईरान युद्ध की स्थिति के चलते गैस आपूर्ति में कमी की आशंका को देखते हुए तेल कंपनियों ने बुकिंग के नियमों में बदलाव किया था। यानी सिलेंडर लेने के 45 दिन बाद ही ग्रामीण उपभोक्ता दूसरी बुकिंग कर सकते थे। इससे बड़े परिवारों और शादी-समारोह वाले घरों में परेशानी हो रही थी।

सरकार ने तत्काल प्रभाव से नियम लागू किया

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री ने सोमवार को कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग का समय तुरंत प्रभाव से 25 दिन तय करें। यह फैसला हालात में हो रहे सुधार को देखते हुए लिया गया है।

प्रतिदिन एवरेज 5-6 हजार सिलेंडर की बुकिंग

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर शहर में रोजाना औसतन 5,000 से 6,000 गैस सिलेंडर बुक किए जा रहे हैं, जबकि अलग-अलग एजेंसियों के जरिए हर दिन लगभग 4,000 सिलेंडर घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। बुकिंग के समय के अंतर में कमी आने से अब इस संख्या के और बढ़ने की उम्मीद है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों से भी बुकिंग की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

नए कनेक्शन में अबतक रोक

हालांकि बुकिंग का समय कम कर दिया गया है, लेकिन नए कनेक्शन लेने पर लगी रोक अभी भी लागू है। नतीजतन, रायपुर जिले में हजारों लोग अभी भी नए कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं; इनमें से ज्यादातर किराएदार हैं जो इलाके के बाहर से आए हैं। रोक के कारण, लोग ऊंचे दामों पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। एजेंसी वाले भी इसके एवज में 10 किलो वाला सिलेंडर लेने की सलाह दे रहे हैं। अब ग्रामीण उपभोक्ता 25 दिनों में ही सिलेंडर बुक कर सकेंगे, इसके लिए आदेश आ गया है। हालांकि नए कनेक्शन लेने को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े