Mon. Aug 31st, 2026

Toxic ने 5वें दिन रचा नया रिकॉर्ड, Yash की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी

Toxic box office collection Day 5: गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित और यश अभिनीत फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स” बुधवार, 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद, फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। हालांकि, इसके बाद कमाई में गिरावट आने लगी। इसके बावजूद, “टॉक्सिक” यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं पांचवे दिन की कमाई के साथ फिल्म ने तमिलनाडु के सीएम विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन और साउथ के सिंघम सूर्या की करुप्पु को भी पछाड़ दिया है।

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

SacNilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपने पांचवें दिन, रविवार को 23 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही, फिल्म ने भारत में कुल 214.10 करोड़ रुपये का शुद्ध और 255.95 करोड़ रुपये काग्रॉस कलेक्शन अर्जित किया है, जबकि विश्व स्तर पर इसकी कमाई 285.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

जन नायकन और करुप्पु को भी पीछे छोड़ा

फिल्म ‘टॉक्सिक’ को बॉक्स ऑफिस पर आए पांच दिन हो चुके हैं। इन पांच दिनों में इसने दक्षिण भारतीय सुपरस्टार सिंघम सूर्या की फिल्म ‘करप्पू’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन ₹198.18 करोड़ था, और विजय की पिछली फिल्म ‘जना नायकन’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन ₹198.22 करोड़ था।

यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी टॉक्सिक

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ उनके करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 2022 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 2 ने 150 करोड़ रुपये के बजट पर 1,210 करोड़ रुपये की कमाई की। केजीएफ चैप्टर 1 दूसरे स्थान पर है, जिसने 80 करोड़ रुपये के बजट पर दुनिया भर में 240 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि उनकी पिछली फिल्में भी सुपरहिट थीं, लेकिन कमाई के मामले में ‘टॉक्सिक’ तीसरे स्थान पर है।

 

About The Author