Thu. Aug 27th, 2026

कल सुबह दिखेगा चंद्र ग्रहण का नजारा, जान लें कब से कब तक रहेगा ग्रहण

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को राखी के त्योहार के साथ शुरू होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद 2026 तक कोई और चंद्र ग्रहण नहीं होगा।इस ग्रहण की परम अवस्था के समय चंद्रमा का अधिकांश भाग पृथ्वी की प्रच्छाया से पूरी तरह छिप जाएगा। इसमें चांद कटा हुआ दिखाई देगा।

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कल सुबह, 28 अगस्त को होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में होगा। चंद्रमा को मन का स्वामी ग्रह माना जाता है, इसलिए इस ग्रहण का व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।ऐसे में इस ग्रहण से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे समय, सूतक काल के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

कितने बजे लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण?

द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6:55 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण का चरम समय सुबह 9:43 बजे होगा। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान पालन किए जाने वाले वास्तु नियमों के बारे में।

कहां कहां दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर के पूर्वी भागों और अटलांटिक महासागर में नजर आएगा। वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड, लंदन, रियो डी जेनेरियो, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग और ब्यूनस आयर्स इन शहरों में द‍िखेंगे। जहां यह चंद्र ग्रहण पूरी तरह नजर आएगा।

28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत, बांग्लादेश, चीन, जापान, नेपाल, श्रीलंका और एशिया के अधिकांश भागों से द‍िखाई नहीं देगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भागों और पश्चिमी प्रशांत महासागर से भी यह ग्रहण द‍िखाई नहीं देगा। यह चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। बता दें वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे शुरू हो जाता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

1. चंद्र ग्रहण के दौरान केवल भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए, जो दस गुना अधिक फलदायी माना जाता है।
2. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करें और गरीबों को दान दें।
3.चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर का शुद्धिकरण करें। ऐसा करने से घर से सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं।
4. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर का शुद्धिकरण करें। ऐसा करने से घर से सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं।(एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े