खान सर से जान का खतरा! यूपी की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, थाने में कराई शिकायत दर्ज
पटना: पटना की एक महिला ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उत्तर प्रदेश निवासी हुस्नारा खातून का आरोप है कि उन्हें खान सर से जान का खतरा है। इसी डर के चलते उन्होंने पुलिस स्टेशन में सुरक्षा के लिए अर्जी दाखिल की है। पुलिस ने महिला की अर्जी के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है और उनका बयान भी ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।वहीं, खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों ने इस पूरे मामले को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि आखिर 8, 9 साल बाद ऐसी शिकायत क्यों की जा रही है, जबकि खान सर और महिला की कोई बातचीत भी नहीं है।
हुस्नारा खातून का दावा है कि 2017 में खान सर उनकी रूममेट के संपर्क में थे और लगभग छह महीने तक नियमित रूप से उनके कमरे में आते-जाते रहे। महिला के अनुसार, उन्होंने कई बार इसका विरोध किया। उनका आरोप है कि इस दौरान लगभग दो महीने तक उनके बीच लगातार झगड़े और कहा-सुनी होती रही, जिसके चलते मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचा।
‘मेरे बारे में जानकारी जुटाई जा रही’
महिला ने आरोप लगाया कि खान सर की ओर से उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका को लेकर उसने अपने एक रिश्तेदार, जो थानेदार हैं। रिश्तेदार द्वारा खान को फटकार लगाने के बाद, उसने माफी मांग ली। इसके बाद, कुछ समय तक उसे परेशान नहीं किया गया, लेकिन उसके बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास जारी रहे। महिला का कहना है कि उसे इस बात का डर है कि अगर उसके किसी रिश्तेदार या परिचित के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, तो उसे भी निशाना बनाया जा सकता है। इसी आशंका की वजह से उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
रूम पार्टनर और खान सर के बीच करीबी संबंध होने का आरोप
महिला ने दावा किया कि उसकी रूममेट और खान सर के बीच घनिष्ठ संबंध थे। कभी-कभी, खान सर और उनकी रूममेट कमरे के अंदर ही रहते थे और दरवाजा खुला छोड़ देते थे। ऐसे मौकों पर, उसे घंटों कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ता था। इस दौरान, उसे कई ऐसी बातें पता चलीं जिनसे वह असुरक्षित महसूस करने लगी।
पुलिस ने दिया सुरक्षा का आश्वासन
हुस्नारा ने बताया कि उन्होंने पीरबहोर पुलिस स्टेशन में आपत्ति दर्ज कराई है। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। थाने में उन्हें बताया गया है कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। पुलिस ने उन्हें एक संपर्क नंबर भी दिया है और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया है। (एजेंसी)

