Railway Recruitment 2026: रेलवे में 1,421 पदों पर निकली बंपर भर्ती! आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए योग्यता और अंतिम तिथि
Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (GDCE भर्ती 2026) के तहत कुल 1,421 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
15 अगस्त से शुरू हुए आवेदन, 14 सितंबर आखिरी तारीख
इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए एक राहत की बात यह है कि यदि वे एक से अधिक अधिसूचित पदों के लिए योग्य हैं, तो उन्हें अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी; वे एक ही ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से अपनी पसंद के विभिन्न पदों को चुन सकते हैं।
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) से होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। पद की आवश्यकता के अनुसार कुछ पदों के लिए CBT के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या टाइपिंग स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
नेगेटिव मार्किंग और न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
नेगेटिव मार्किंग: CBT परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। हालांकि, एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
क्वालिफाइंग मार्क्स:
- सामान्य वर्ग (General): 40%
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 30%
- अनुसूचित जाति (SC): 30%
- अनुसूचित जनजाति (ST): 25%
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर GDCE Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
- फॉर्म की पूरी जांच करने के बाद अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 से पहले सबमिट कर दें।

